★
19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ।
गोवा की आजादी के इस दिन यानी 19 दिसंबर को "गोवा मुक्ति दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय सेना ने गोवा, दमन और दीव पर आक्रमण कर इस क्षेत्र को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया। इस प्रकार लगभग 450 वर्षों के बाद गोवा पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ।
इस अभियान को "ऑपरेशन विजय" नाम दिया गया। यह युद्ध लगभग 36 घंटे तक चला और अंत में भारतीय सेना ने पुर्तगाल के अधीन रहे इस क्षेत्र को भारतीय सीमा में मिला लिया।
इस अभियान के परिणाम स्वरूप गोवा, दमन और दीव भारत का एक केंद्र शासित क्षेत्र बना। बाद में 30 मई 1987 को इस क्षेत्र को विभाजित कर गोवा को अलग कर भारत का 25 वां राज्य बना दिया गया। दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश बने रहे।
★
19 दिसंबर 1925 को "काकोरी ट्रेन एक्शन" के चार क्रान्तिवीरों में से 3 शहीद हुए। यह तीन क्रांतिकारी थे राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ाँ और रोशन सिंह।
काकोरी ट्रेन एक्शन में 4 क्रांतिकारियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।
चौथे क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को उनके उग्र स्वभाव के चलते डर के कारण अंग्रेजी हुकूमत ने 2 दिन पहले ही फांसी दे दी थी।
अगस्त 1925 में हुए 'काकोरी ट्रेन एक्शन' में इन क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना लूट कर जनता को यह संदेश दिया था कि क्रांतिकारी जनता के नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार के विरोधी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें