3 जुलाई 1999 को लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे की शहादत हुई।
उन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था।
मनोज कुमार पांडे भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान 'परमवीर चक्र' प्राप्त करने वाले 21 वीर सैनिकों में से एक हैं।
उन्हें यह सम्मान 1999 में मरणोपरान्त मिला।
पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में मनोज कुमार पांडे खालूबार मोर्चे पर गोरखा राइफल्स की अगुवाई कर रहे थे।
वीरता से लड़ते हुए अपने सैनिकों के साथ उन्होंने चौकी फतह तो कर ली लेकिन वे वीरगति को प्राप्त हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें